विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 23 Sep 2014 11:49 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सात नए मरीज भर्ती किए गए जबकि महराजगंज के चार साल के आयुष की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 198 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर, महराजगंज व बिहार के एक-एक तथा कुशीनगर व संतकबीरनगर के दो-दो मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1290 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 371 की मौत हुई है।