विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दो दिन में आठ जानें

By Edited By:
Published: Tue, 23 Sep 2014 01:17 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में सत्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि आठ अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 208 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के चार साल के अनूप, देवरिया के बारह साल के रानू, ढाई साल के अंकुश व पांच वर्षीय ज्योति, महराजगंज के छह वर्षीय रविकिशन, कुशीनगर की तेरह वर्षीय विद्या तथा बिहार के पांच साल के भंजन तथा दस वर्षीय रुबीना शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के चार, बलिया के तीन, देवरिया के दो तथा महराजगंज, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1283 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 370 की मौत हुई है।