यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से तीन की मौत

लोगो- इंसेफ्लाइटिस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में आठ नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 212 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें संतकबीरनगर की 46 वर्षीय इसरावती, गोरखपुर की डेढ़ वर्षीय चंचल व बिहार की पंद्रह वर्षीय गुंजन शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के तीन-तीन तथा संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 1266 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 361 की मौत हुई है।
