यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से आठ की मौत, 23 नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
बीआरडी मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 नए रोगी भर्ती किए गए। मौजूदा समय में यहां के संबंधित वार्ड में 215 लोगों का इलाज चल रहा है। जनवरी से लेकर अब तक इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आए 1258 लोगों में से 359 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े सिर्फ मेडिकल कालेज के हैं। लिहाजा पीड़ित और मरने वालों की संख्या इससे अधिक है।
पिछले 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई उनमें किरन(18) कुशीनगर, करीम(5) सिद्धार्थनगर, पुष्पा(18) बिहार, आसिफ (2) सुरेश (3) महराजगंज, आकाश (3) एवं शिवांशु (13) गोरखपुर, खुशबू (9) संतकबीर नगर शामिल हैं।
भर्ती होने वाले मरीजों में संतकबीर नगर, गोंडा और सिद्धार्थनगर के एक-एक, गोरखपुर के 6, कुशीनगर के 7, महराजगंज के 3, देवरिया के 4 शामिल हैं।
