विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली छह और लोगों की जान

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 08:08 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में उन्नीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 220 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की दस वर्षीय नीतू, महराजगंज के साढ़े तीन साल के शमसुल व तीन वर्षीय माया, सिद्धार्थनगर की सात वर्षीय शहाना, बलिया के ढाई साल के अंश व बिहार की छह वर्षीय आंचल शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के छह, बिहार के तीन व देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, बलिया व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1235 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 351 की मौत हो चुकी है।