यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 18 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 212 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें सिद्धार्थनगर के नौ साल के आशीष, कुशीनगर के डेढ़ साल के मुकेश व बिहार के दस साल के जुगुल किशोर शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व बिहार के दो-दो, देवरिया के पांच, संतकबीरनगर के तीन तथा बस्ती व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1216 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 345 की मौत हुई है।
