यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली चार और जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 207 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दो वर्षीय शिवांगी, दस वर्षीय आदर्श कुमारी व ग्यारह साल के वीरेंद्र तथा मऊ की साठ वर्षीय मनोरमा देवी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, देवरिया के पांच तथा सिद्धार्थनगर, महराजगंज व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1198 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 342 की मौत हुई है।
