विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से छह की मौत, 22 भर्ती

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 01:47 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

गोरखपुर : मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस से पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई। 22 नए रोगी भर्ती हुए।

मृतकों में संतकबीरनगर की -तकदिरुन्निशा (50) और ज्ञानमती (55), राधेश्याम (40) कुशीनगर, गोरखपुर के विवेक (12) भागीरथी (65) और प्रिंस (1) शामिल हैं। भर्ती होने वालों में एक-एक मऊ, बस्ती व बलिया के तथा सिद्धार्थनगर और बिहार से 3-3, गोरखपुर से 7, कुशीनगर से 4 और संतकबीर नगर के 2 मरीज हैं। इनको लेकर यहां के वार्ड में इस समय 202 मरीज भर्ती हैं। जनवरी से लेकर अब तक भर्ती हुए 1130 मरीजों में से 321 की मौत हो चुकी है।