यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से तीन मौतें, 19 नए रोगी भर्ती

गोरखपुर : 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से मेडिकल कालेज में तीन लोगों की मौत हुई। इस दौरान 19 नए रोगी भर्ती हुए। जनवरी से लेकर अब तक भर्ती और मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 1108 और 315 हो गई। कालेज के संबंधित वार्ड में अब भी 197 रोगियों का इलाज चल रहा है। पूरे मंडल में भर्ती होने और मरने वालों का आंकड़ा क्रमश: 1577 और 339 है।
पिछले 24 घंटे में मरने वालों में बल्ली (24) गोरखपुर, रानी (1) कुशीनगर और जान्हवी(3) देवरिया शामिल हैं। इसके अलावा कुशीनगर के 5, संतकबीर नगर, महराजगंज एवं सिद्धार्थनगर के 2-2, गोरखपुर के 7 और देवरिया के एक रोगी भर्ती हुए हैं।
