विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से एक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 12 Sep 2014 01:41 AM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चौदह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि गोरखपुर के पांच वर्षीय शिवा की मौत हो गई। नेहरू अस्पतल में भर्ती 194 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा महराजगंज के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1089 भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 312 की मौत हुई है।

यह तो मेडिकल कालेज का आंकड़ा है। इसके साथ ही जिला अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को भी जोड़ा जाए तो इस अवधि में 1557 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 336 मौतें हुई हैं।