यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से चार और मौत

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में अठारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 193 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दस महीने की आंचल, महराजगंज की चार वर्षीय प्रीती व एक साल के सत्यम तथा बिहार के आठ साल के भोलू शामिल हैं।
भर्ती होने वालों में कुशीनगर के छह, गोरखपुर व देवरिया के तीन-तीन, महराजगंज व बिहार के दो-दो तथा बस्ती व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1075 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 311 की मौत हुई है। यह तो मेडिकल कालेज के आंकड़े हैं। जिला अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर अबतक कुल 1537 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 335 की मौत हुई है।
