विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया ने ली एक की जान

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 07:27 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

गुलरिहा गांव निवासी अस्सी वर्षीय हरिवंश की बुधवार को सुबह डायरिया से मौत हो गई। उनको पिछले तीन

दिन से उल्टी दस्त की शिकायत थी।

मौत की सूचना मिलने पर चरगावां स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों व कर्मचारियों की टीम वहां पहुंच गई। अपराह्न करीब एक बजे डिप्टी सीएमओ डा. एके सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन गांव में साफ-सफाई के साथ दवा आदि बांटी गई।

करीब दस दिन पहले भी गांव में डायरिया से कई लोग पीड़ित हुए थे। मौतें भी हुई थीं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने साफ-सफाई कराई, हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया, दवाएं बांटी लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए। नतीजा बीमारी ने एक और जान ले ली।

सीएमओ डा. रमेश गुप्ता ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर एडीशनल सीएमओ डा. एके सिन्हा को मौके पर मामले की जांच के लिए भेजा गया है। उनसे कहा कि पूरे मामले की जांच करें कि जब दस दिन पहले वहां कई लोग डायरिया से पीड़ित थे, मौतें भी हुई तो फिर यह स्थिति कैसे आई। यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई होगी।