विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली दस और जानें

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 07:30 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सत्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दस अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 186 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दस लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के कृष्णा, तेरह वर्षीय ऋतिक, पांच साल के सूरज, कुशीनगर की ढाई वर्षीय उजाला, एक वर्षीय आराधना, देवरिया की साढ़े सात साल की गुडि़या, सिद्धार्थनगर की पंद्रह साल की वर्षा, महराजगंज की दस वर्षीय पार्वती, तीन वर्षीय रेखा व बिहार के छह साल के रोहित शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, कुशीनगर व देवरिया के तीन-तीन तथा संतकबीरनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से मेडिकल कालेज में 1057 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिसमे से 307 की मौत हुई है। यह तो बीआरडी मेडिकल कालेज का आंकड़ा है। गोरखपुर मंडल के जिला अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती होने वाले मरीजों को मिलाकर 1514 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 329 की मौत हुई है।