यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो दिन में इंसेफ्लाइटिस ने ली छह की जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 49 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती दो सौ मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की साढ़े चार वर्षीय सपना, देवरिया के ढाई साल के अरमान, तीन साल के नीलेश व छह साल के विशाल, संतकबीरनगर के चार वर्षीय दीपक तथा बस्ती के तेरह साल के अनुज शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक अठारह, कुशीनगर के आठ, महराजगंज के तीन, देवरिया के चार, संतकबीरनगर व बिहार के के पांच-पांच, बस्ती व सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा नेपाल व गाजीपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।
