विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली सात की जान

By Edited By:
Published: Sat, 06 Sep 2014 09:05 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

इंसेफ्लाइटिस मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सोलह नए मरीज भर्ती हुए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 184 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के सात साल के गुलशन, चार वर्षीय नंदिनी, कुशीनगर के साढ़े तीन साल के निहाल, साढ़े तीन साल के अहमद रजा, देवरिया के पांच साल के अभिषेक, बारह साल के गोलू व बहराइच की ढाई साल की आसमा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, संतकबीरनगर व कुशीनगर के तीन-तीन तथा महराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलरामपुर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 937 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 291 की मौत हुई है।