यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली 6 मासूमों की जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 23 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि 6 अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 180 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें फूलन देवी (35), बुलबुल (3) कुशीनगर, चांदनी (6),मनमोहन (12) गोरखपुर, नीतू (12) महराजगंज, संध्या (7) देवरिया शामिल हैं। नए भर्ती होने वालों में देवरिया व कुशीनगर के चार-चार, गोरखपुर के नौ, सिद्धार्थनगर के दो, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती व बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं।
