यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच की जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 15 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 174 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के ग्यारह साल के अर्पित, देवरिया के चार साल के आदित्य, बस्ती के तेरह साल के इल्तजा हुसैन तथा बिहार की सत्रह वर्षीय अंजू व आठ साल की ज्योति शामिल हैं।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के आठ, देवरिया, कुशीनगर व बिहार के दो-दो तथा महराजगंज के एक मरीज हैं।
