विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली सात और लोगों की जान

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 06:28 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों के भर्ती होने व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में इक्कीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में भर्ती 166 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के पैंतालीस साल के गुलजारी लाल, सात वर्षीय साधना, तीन साल के संजय, महराजगंज की अठाइस वर्षीय जलेबुन, कुशीनगर की पांच साल की काजल, सिद्धार्थनगर की तीन साल की शिखा व मऊ के अठारह साल के मो. नईम शामिल हैं। भर्ती होने वाले इक्कीस लोगों में देवरिया के पांच, गोरखपुर व कुशीनगर के चार-चार, बस्ती व बिहार के दो-दो, महराजगंज के तीन व संतकबीरनगर के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 933 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं जिसमें से 273 की मौत हुई है।