विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से चौबीस घंटे में चार की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 01:41 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पैंतीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 168 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के छह साल के शाहिल, दो साल के आसिफ, महराजगंज की अठारह वर्षीय साफरा व सिद्धार्थनगर की दस साल की सत्यवती शामिल हैं। भर्ती होने वाले पैंतीस मरीजों में गोरखपुर के सर्वाधिक तेरह, कुशीनगर के पांच, महराजगंज, देवरिया व बिहार के चार-चार, सिद्धार्थनगर के तीन व संतकबीरनगर के दो मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 916 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके है जिनमें से 266 की मौत हुई है।