यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से नौ मौतें, 32 नए रोगी भर्ती

जनवरी से लेकर अब 204 जानें ले चुकी है इंसेफ्लाइटिस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के दौरान सिर्फ मेडिकल कालेज में इस रोग से हुई नौ मौतें और 32 नए रोगियों का भर्ती होना इसका सबूत हैं। नए मरीजों के भर्ती होने से वार्ड में रोगियों की संख्या बढ़कर 140 हो गई। जनवरी से लेकर अब तक यहां भर्ती हुए 703 मरीजों में से 204 की मौत हो चुकी है।
मृतकों में कुशीनगर के पप्पू (18), गौरी (5) और अंकित (10)। गोरखपुर के बिरजू (5), अंतिका(7) और ज्योति (6)। संतकबीर नगर के प्रवर 8, महराजगंज के नीलेश( 8) और बिहार की फूल सुवि(7) शामिल हैं। कुशीनगर के 5, गोरखपुर के 4, संतकबीरनगर से 8, बलरामपुर के 3,बिहार के 4 महराजगंज, सिद्धार्थनगर और मऊ के एक-एक मरीज भर्ती हुए हैं।
