विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने तीन दिन में ली तेरह जानें

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 08:12 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 55 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तेरह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 109 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तेरह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के सात साल के राजबीर, सात साल की खुशी, बारह साल के राहुल, चालीस साल के अवधेश, पैंसठ साल के रामजीत व डेढ़ साल की शबाना, देवरिया के पचहत्तर वर्षीय हरेराम, साढ़े तीन वर्षीय वैष्णवी व दस साल के रंजीत, महराजगंज के सात साल के आशीष, कुशीनगर की चार साल की रिया, सिद्धार्थनगर के ग्यारह साल के वसीउल्लाह तथा बिहार की बारह साल की शालू शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधित बीस, देवरिया के ग्यारह, कुशीनगर के नौ, महराजगंज के पांच, सिद्धार्थनगर व बिहार के तीन-तीन, बस्ती के दो तथा संतकबीरनगर व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 636 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 190 की मौत हुई है।