विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने दो दिन में ली छह जानें

By Edited By:
Published: Sun, 17 Aug 2014 08:05 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेरह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 110 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की चार साल की रेनू, पंद्रह वर्षीय संजू, आठ साल के प्रीतम, तीन साल की सोनी, महराजगंज के सात साल के अंश व संतकबीरनगर की चौदह साल की रुचि शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज के तीन-तीन, कुशीनगर के दो तथा बलिया व चंदौली के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 581 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 177 की मौत हुई है।