विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से तीन और मौत

By Edited By:
Published: Fri, 15 Aug 2014 02:16 AM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 112 मरीजों की मौत हो गई।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के तीन साल के अंकित, कुशीनगर की तीन साल की पलक व महराजगंज की दो साल की नेहा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में महराजगंज के चार, गोरखपुर के तीन, देवरिया के दो तथा बिहार व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अब तब मेडिकल कालेज में 568 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 171 की मौत हो चुकी है।