यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली तीन और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में बाइस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन मरीजों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की छह वर्षीय रीता, सात साल के जितिन तथा कुशीनगर की तीन साल की प्रतिभा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक आठ, कुशीनगर के पांच, देवरिया के तीन व महराजगंज, बिहार व बलिया के दो-दो मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 557 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमे से 168 की मौत हुई है।
