विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने तीन दिन में ली आठ जानें

By Edited By:
Published: Tue, 12 Aug 2014 01:16 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला तेज होते जा रहा है। बीते तीन दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 32 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि आठ अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 96 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन आठ मरीजों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के छह साल के नीरज, दो साल के सूरज, दो साल के यश शर्मा, कुशीनगर के बारह साल के सुमंत कुमार, देवरिया के ग्यारह साल के अमन, सिद्धार्थनगर के चौदह साल के दिनेश तथा बिहार के सात साल के विवेक व आठ साल के आशीष शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के सात-सात, देवरिया व बिहार के पांच-पांच, महराजगंज के छह तथा सिद्धार्थनगर के चौदह साल के दिनेश शामिल है। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 506 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 161 की मौत हो चुकी है।