विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस से पांच मौतें

By Edited By:
Published: Sun, 10 Aug 2014 01:14 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

इंसेफ्लाइटिस से पूर्वाचल और बिहार में मौतों का सिलसिला जारी है। इस बार बिहार में इसका अपेक्षाकृत अधिक प्रकोप है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ यहां मेडिकल कालेज में 4 मासूमों समेत 5 लोगों की मौत हुई। इनमें से तीन बिहार के हैं। मृतकों में संध्या (5), प्रिया (6) और दुर्गादास (65) बिहार के हैं। मनीष (5) कुशीनगर और आदित्य (2.5) गोरखपुर के हैं। भर्ती होने वालों में 4 बिहार, 2 कुशीनगर और 1 महराजगंज के हैं।

इस दौरान 7 नए रोगियों के भर्ती होने से कालेज के संबंधित वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई। जनवरी से लेकर कालेज में भर्ती 474 मरीजों में से 153 की मौत हो चुकी है।