यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली दो जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेरह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 79 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो मासूमों की मौत हुई है उनमें सिद्धार्थनगर के तीन साल के अनुराग व बिहार की दस साल की ब्यूटी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व महराजगंज के दो-दो, देवरिया के चार व बिहार के तीन मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से मेडिकल कालेज में 439 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 137 की मौत हो चुकी है।
