यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस ने ली पांच जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 33 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 73 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन पांच मरीजों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की पांच वर्षीय रूबी, कुशीनगर के आठ साल के निखिल व डेढ़ साल के लकी, आजमगढ़ के तीन साल के अनिकेत व बिहार की दस वर्षीय आरती शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक सोलह, कुशीनगर के चार, देवरिया के दो, सिद्धार्थनगर के दो, महराजगंज के एक व बिहार के आठ मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 426 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं जिनमें से 135 की मौत हुई है।
