यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफ्लाइटिस से दो की मौत, 13 नए रोगी भर्ती

गोरखपुर : यहां मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से दो मौतें हुई हैं। इस दौरान 13 नए रोगी भर्ती हुए। इनको लेकर भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई।
मृतकों में देवरिया की जैनुलनिशा (60 वर्ष) और गोरखपुर की खुश्बू शामिल हैं। भर्ती होने वाले मरीजों में गोरखपुर के 7, देवरिया, कुशीनगर के 2-2 और महराजगंज व सिद्धार्थनगर के 1-1 रोगी हैं। जनवरी से अब तक वार्ड में उक्त रोग से पीड़ित 388 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 130 की मौत हो चुकी है।
