विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस ने ली चौबीस घंटे में छह की जान

By Edited By:
Published: Fri, 01 Aug 2014 02:06 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वी उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाकों में इंसेफ्लाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों की संख्या 45 तक पहुंच गई है।

जिन छह की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के संजय, कुशीनगर की छह वर्षीय धन्नो, देवरिया के आठ साल के अमीन, महराजगंज के पचीस साल के इंद्रजीत तथा बिहार की छह साल की पायल व ढाई वर्षीय ज्योति शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर व महराजगंज के तीन-तीन, गोरखपुर के दो तथा देवरिया, बलरामपुर व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 375 मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं जिनमें से 128 की मौत हुई है।

वैसे तो मरीजों के भर्ती होने व मौतों का सिलसिला साल की शुरुआत से ही चल रहा है, पर बीते एक हफ्ते से बढ़ गया है। पचीस जुलाई से अब तक सात दिनों में मेडिकल कालेज में 62 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 21 ने जान गंवाई।

एक सप्ताह की स्थिति

तारीख भर्ती मौत

25 9 4

26-27 9 1

28-29 15 7

30 18 3

31 11 6