यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली सात और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 33 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन सात मासूमों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन साल की खुशी, महराजगंज की तेरह वर्षीय तबस्सुम,पांच साल के मो. अली व छह साल के नाबाद, कुशीनगर के एक साल के सनी, सिद्धार्थनगर के पांच साल के धर्मवीर व संतकबीरनगर की चौदह साल की फातिमा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, सिद्धार्थनगर के पांच, कुशीनगर के दो, तथा देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, बिहार व मऊ के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस पीड़ित 346 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 119 की मौत हो चुकी है।
