धूप खिलते ही बढ़ी गोरखधाम की रफ्तार
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : धूप खिलते ही कोहरे का असर कम होने लगा है। दिल्ली रूट पर गाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को गोरखधाम एक्सप्रेस ने भी तेजी दिखाई। लेकिन, ऐसा नहीं है कि ट्रेन समय से पहुंचने लगी हैं। सिर्फ, उनके विलंबन का समय कम हुआ है। लेटलतीफी तो आज भी जारी है। दर्जन भी गाड़ियां 2 से 12 घंटे की देरी से चलीं। यात्री परेशान रहे।
पिछले तीन दिन लगातार 8 घंटे से अधिक विलंब से चल रही वीआइपी ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस सिर्फ ढाई घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वैशाली एक्सप्रेस ने भी तेजी दिखाई। लेकिन, करीब 12 घंटे लेट चल रही मथुरा- छपरा एक्सप्रेस ने रोज की भरपाई पूरी कर दी। रही सही कसर बांद्रा से आने वाली अवध और आम्रपाली एक्सप्रेस ने पूरी कर दी। हालांकि, विभागीय सूत्रों का कहना है कि गाड़ियां कोहरे के चलते लेट नहीं हुई। बावजूद इसके इस ठंड में तो यात्री परेशान ही हुए। कोई पुरसाहाल नहीं रहा।
----
लेट चलने
वाली ट्रेन
- मथुरा-छपरा एक्स 11.30 घंटे।
- 19040 अवध 5.00 घंटे।
- 15708 आम्रपाली 5.30 घंटे।
- 12566 बिसंक्रांति 4.30 घंटे।
- 15653 अमरनाथ 6.00 घंटे।
- 15652 अमरनाथ 4.00 घंटे।
- 12556 गोरखधाम 2.30 घंटे।
- 12554 वैशाली 2. 300 घंटे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर