विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से दो दिन में 11 मौतें

By JagranEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 01:06 AM (IST)

गोरखपुर: पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडि

इंसेफ्लाइटिस से दो दिन में 11 मौतें
इंसेफ्लाइटिस से दो दिन में 11 मौतें

गोरखपुर: पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 31 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि 11 अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 129 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिनकी मौत हुई है उनमें कुशीनगर के तीन साल के प्रीतम, तीन साल के आदर्श, चार साल के गोलू, ढाई साल की शिवांगी, 15 साल के सूरज, संतकबीरनगर के चार साल राजन, 21 साल की अनुष्का, महराजगंज के 15 वर्षीय पवन, डेढ़ साल की राधिका व 11 वर्षीय अंजलि तथा बिहार के पांच साल के अनमोल शामिल हैं।

इस दौरान 31 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर व कुशीनगर के सात-सात, देवरिया के चार, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व महराजगंज व बस्ती के तीन-तीन तथा मऊ के एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1226 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 265 की मौत हुई है।