विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली चार और जानें

By Edited By:
Published: Sat, 28 Dec 2013 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2013 10:37 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में कोई नया मरीज तो नहीं भर्ती किया गया पर पहले से भर्ती चार मासूमों की मौत हो गई।

जिन चार की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की दस वर्षीय दिव्या, चौदह साल के अमरनाथ, कुशीनगर की डेढ़ वर्षीय अमृता व बस्ती के सात साल के ईशान शामिल हैं। नेहरू अस्पताल के भर्ती 21 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से मेडिकल कालेज में 2106 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिसमें से 618 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर