विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस प्रभावित क्षेत्रों लिए आई मच्छरदानियां

By Edited By:
Published: Thu, 26 Dec 2013 10:48 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

जिले के इंसेफेलाइटिस प्रभावित क्षेत्रों में बांटने के लिए यूनीसेफ ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जरिए आठ सौ मच्छरदानी भेजी है। यह मच्छरदानी इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवों में बांटी जाएंगी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के पास मच्छरदानी आ गई है।

जल्द ही इसका वितरण शुरू हो जाएगा। वैसे तो पूरा पूर्वाचल इंसेफेलाइटिस की गिरफ्त में है, पर बीमारी का सर्वाधिक कहर गोरखपुर व कुशीनगर जिलों पर टूटा है। आधे से अधिक मरीज इन्हीं दोनों जिलों से हैं। इसी को देखते हुए गोरखपुर जिले को मच्छरदानी भेजी गई है। हालांकि मच्छरदानी तब आई है जब महामारी का सीजन बीत चुका है और अस्पतालों में आने वाले मरीजों की तादाद बेहद कम हो गई है। वैसे भी महामारी प्रभावित लोगों की संख्या को देखते हुए भी इनकी तादाद कम है। बहरहाल लोगों को इसका फायदा अगले सीजन में ही मिलेगा। ऐसे में इस समय मच्छरदानी की आपूर्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर