विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 26 Dec 2013 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2013 06:31 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों में बीआरडी मेडिकल कालेज में चार नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमे सिद्धार्थनगर के साढ़े तीन साल के मिसबाह तथा बिहार की तीन वर्षीय ज्योति व पंद्रह साल के अरुण कुमार शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के दो तथा बस्ती व कुशीनगर के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 2105 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 614 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर