यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीन नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के एक साल के अंश, पांच वर्षीय शिवांगी व बिहार के दो साल के चंदन शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के एक व बिहार के दो मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 35 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2101 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 611 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
