यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में एक मरीज भर्ती किया गया जबकि पहले से भर्ती तीन अन्य की मौत हो गई।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया की पांच वर्षीय रिंकी, संतकबीरनगर की सत्तर वर्षीय सोनमती व मऊ की ग्यारह वर्षीय निशा शामिल हैं। अब भी नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 2098 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 608 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
