विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस से तीन मासूमों की मौत, दो भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 08:32 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें धीरज (7), आदित्य (8) और नितिन (9) शामिल हैं। तीनों गोरखपुर के ही हैं। इस दौरान संतकबीरनगर और देवरिया के एक-एक बच्चे इलाज के लिए कालेज के संबंधित वार्ड में भर्ती हुए। इनको लेकर भर्ती होने वालों की संख्या 51 है।

मेडिकल कालेज में इस वर्ष जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होकर अब तक 2097 बच्चे इलाज के लिए भर्ती हुए। इनमें से 605 की मौत हो गई। हालांकि मौसम सर्द होने के साथ ही इसके प्रकोप में कुछ कमी आई है, पर मरीजों के आने और मौतों का क्रम अब भी जारी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर