विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 19 Dec 2013 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2013 06:05 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर :पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चार नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की डेढ़ वर्षीय सिमरन व देवरिया के दस साल के उमेश शामिल है। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन व मऊ के एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 73 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 2095 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 602 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर