यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली एक और जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दो नए मरीज भर्ती किए गए जबकि कुशीनगर की तेरह वर्षीय सोनी की मौत हो गई।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर व बलरामपुर के एक-एक मरीज हैं। मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल में भर्ती 102 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 2091 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं जिनमें से 600 की मौत हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
