यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से एक की मौत

गोरखपुर :पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में तीन नए मरीज भर्ती किए गए जबकि मऊ के डेढ साल के आदित्य की मौत हो गई।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के एक व देवरिया के दो मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 112 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2089 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 599 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
