यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस के कहर पर मौसम का ब्रेक

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
सर्द मौसम ने इंसेफेलाइटिस से होने वाली मासूमों की मौतों पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 24 घंटे में यहां मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित सिर्फ एक बच्चा भर्ती हुआ। यह मऊ का रहने वाला है। इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार जनवरी से अब तक (कुल 347 दिन) सिर्फ मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से प्रभावित होकर मेडिकल कालेज में भर्ती 2082 में से 132 मासूमों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों के मुताबिक औसतन रोज भर्ती और मरने वाले मासूमों की संख्या क्रमश: 6 और 1.72 के करीब है। पिछले दो-तीन दिन से भर्ती और मरने वालों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है।
इसी दौरान पहली बार न्यूनतम तापमान भी दिसंबर में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। साथ ही अधिकतम तापमान भी गिरा है। माना जाता है कि सर्दी बढ़ने के साथ मच्छरों की संख्या कम होने और रोग के प्रति संवेदनशील बच्चों का एक्सपोजर घटने से इंसेफेलाइटिस के रोगियों और इससे मरने वालों की संख्या घटती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
