विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली दो और जान

By Edited By:
Published: Tue, 10 Dec 2013 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2013 05:57 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में तीन नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

जिन दो की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के अमित व बस्ती के दस साल के दिलीप शामिल हैं। भर्ती होने वालों में सिद्धार्थनगर, कुशीनगर व गोरखपुर के एक-एक मरीज हैं। मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 145 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 2072 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 597 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर