यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
24 घंटे में तीन मौतें, 5 नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वी उप्र, सटे बिहार और नेपाल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का क्रम कमोबेश पहले की ही तरह जारी है। जनवरी से अब तक इन इलाकों से यहां मेडिकल कालेज में भर्ती 2058 में से कुल 590 मासूमों की मौत हो चुकी है। अन्य जगहों पर हुई मौत और भर्ती मरीजों के आंकड़ों को जोड़ दें तो यह संख्या इससे अधिक होगी।
बीते 24 घंटे के दौरान मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से तीन बच्चों की मौत हुई। इनमें कुशीनगर की रागिनी (3), गोरखपुर की काजल (2), बिहार की संजना (5) शामिल हैं। इसके अलावा 5 नए मरीज कालेज के संबंधित वार्ड में भर्ती किए गए। इनमें देवरिया के दो और कुशीनगर, बिहार और गोरखपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। वार्ड में अब भी इलाज 159 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
