यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस के नौ मरीज भर्ती

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती किए गए।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, कुशीनगर के दो तथा देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर व बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल के वार्डो में भर्ती 178 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 2042 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं जिनमें से 583 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
