विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली छह और जान

By Edited By:
Published: Mon, 02 Dec 2013 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2013 07:58 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों में बीआरडी मेडिकल कालेज में 14 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई।

जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के किशन, तेरह साल की सोनी व दो साल के अखिलेश, कुशीनगर के पांच साल के अभिनव, देवरिया के दो साल के चंदन व बिहार के छह साल के बतर शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, कुशीनगर के चार, देवरिया के दो तथा बस्ती व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। मेडिकल कालेज स्थित नेहरू अस्पताल के वार्डो में भर्ती 180 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2033 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 583 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर