विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली दो जान

By Edited By:
Published: Sun, 01 Dec 2013 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2013 09:51 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चौदह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

जिन दो मासूमों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर के दो साल के विकास व दो साल के ही मो. शरीफ शामिल हैं। भर्ती होने वालों में देवरिया व बस्ती के चार-चार, महराजगंज के दो तथा गोरखपुर, कुशीनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 178 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 2019 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 577 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर