विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

By Edited By:
Published: Thu, 28 Nov 2013 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2013 08:05 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में 14 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दो साल के अतुल, साढ़े तीन साल के अभिनंदन व कुशीनगर के चार साल के अमित शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के तीन-तीन, कुशीनगर के चार, बिहार के दो तथा बस्ती व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 181 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 2004 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 574 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर