यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के सात साल के शैलेष, चार साल के पवन व कुशीनगर के तीन साल के अफजल शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के तीन तथा देवरिया व मऊ के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 178 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1990 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 571 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
